Breaking News

शाहजहांपुर में पुलिस ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों में चलाया चेकिंग अभियान, परखी सुरक्षा व्यवस्था।

शाहजहांपुर में पुलिस ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों में चलाया चेकिंग अभियान, परखी सुरक्षा व्यवस्था।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस प्रशासन ने बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों में व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के दिशा-निर्देशन में नगर, रोजा और तिलहर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई, सीओ सदर एवं सीओ तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों, प्रवेश-निकास द्वारों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों और तैनात गार्डों की सतर्कता का भी जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और सुरक्षाकर्मियों को परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …