Breaking News

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 1 अक्टूबर को होगा साक्षात्कार, मूल प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 1 अक्टूबर को होगा साक्षात्कार, मूल प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी।

बदायूँ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद के पारंपरिक कारीगरों (बढ़ई, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री एवं मोची) को 10 दिवसीय प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद अब साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है।

जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रेडों के आवेदकों का साक्षात्कार 1 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र (आंवला रोड, सालारपुर, बदायूँ) में आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने या जिनके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में इस योजना के तहत टूलकिट या मानदेय का लाभ न लिया हो। सभी आवेदकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदन पत्र में अपलोड किए गए अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय और स्थान पर साक्षात्कार के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Spread the love

Check Also

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश।

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का …