Breaking News

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: किरण पाल कश्यप।

2027 का चुनाव होगा बदलाव का संदेश, भाजपा शासन में पीडीए वर्ग का हुआ उत्पीड़न: किरण पाल कश्यप।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। विधानसभा क्षेत्र बिसौली में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं एमएलसी किरण पाल कश्यप ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कश्यप समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।

पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों के शासन में सबसे अधिक उपेक्षा और उत्पीड़न दलित, पिछड़े, मुस्लिम और आदिवासी वर्गों का हुआ है। उन्होंने समाज के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा हथियार है और कार्यकर्ताओं को अभी से 2027 की चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने की तथा संचालन काजी शाहनवाज खां ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खां, नगर अध्यक्ष मसरूर खां, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, पूर्व प्रधान सकलेन खां, भूपेंद्र कुमार, डालचन्द्र, रामबाबू यादव, भूरे खां, भगवानदास कश्यप, इमरान खां, हरीश यादव, एडवोकेट सोमेश यादव, अफजाल फारूकी, धर्मचंद्र बाल्मीकि, ठा. तेजवीर सिंह, एडवोकेट राजीव यादव, किशनवीर सिंह, रामखिलाड़ी यादव, सुमित सिंह, मेवाराम, सुभाष राजपूत, अनिल यादव, नेकराम सागर, अबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश।

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का …