Breaking News

बदायूं: बारिश से खरीफ फसलों के नुकसान की आशंका: बीमित किसान 72 घंटे के भीतर दें सूचना, मिलेगा मुआवजा।

बारिश से खरीफ फसलों के नुकसान की आशंका: बीमित किसान 72 घंटे के भीतर दें सूचना, मिलेगा मुआवजा।

बदायूँ। जनपद में बीते कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश के कारण खरीफ फसलों—धान, मक्का, बाजरा, उड़द और तिल में नुकसान होने तथा उपज घटने की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए उप कृषि निदेशक ने जिले के किसानों से तत्काल कदम उठाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे फसल में हुए नुकसान की लिखित सूचना 72 घंटे के भीतर कृषि विभाग के विकास खंड, तहसील या जिला स्तरीय कार्यालय में जमा कराएं। इसके अलावा, किसान इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी जानकारी दे सकते हैं।

जलभराव, ओलावृष्टि या बेमौसम बारिश से हुई क्षति की रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराना अनिवार्य है। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए किसान कंपनी के जिला प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8299024548 पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी द्वारा सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान के आधार पर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश।

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का …