Breaking News

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश।

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देशित किया है कि आगामी 24 घंटे के भीतर प्रभावित खेतों का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि नियमानुसार पात्र किसानों को समय से मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने दोहराया कि शासन और प्रशासन आपदा से प्रभावित किसानों को हर संभव राहत और मुआवजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Spread the love

Check Also

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश।

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का …