Breaking News

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश।

2027 में बनेगी सपा सरकार: सहसवान में पूर्व विधायक बिट्टन अली और गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश।

सहसवान (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र 113 सहसवान से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी व पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली और एडवोकेट गजेंद्र यादव के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान के निजी आवास पर एक विशेष बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।

समारोह में उमड़े जनसैलाब से सीधे संवाद करते हुए पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली ने कहा कि सहसवान की सरजमीं के एक-एक नागरिक से उनका बहुत पुराना, अटूट और पारिवारिक नाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह स्नेहात्मक संबंध हमेशा कायम रहेगा।

वहीं, वरिष्ठ सपा नेता जमाल उद्दीन और प्रदेश सचिव शाहिद खान ने कहा कि बदायूं जनपद में सपा शासनकाल के दौरान जो ऐतिहासिक विकास कार्य, सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम हुए थे, वैसा विकास वर्तमान सरकार में संभव नहीं हो सका। नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।

इस अवसर पर आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभासद शहाबुद्दीन, पूर्व सभासद निहाल उद्दीन, शोएब नकवी आगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, अजहर हुसैन, मौलाना सलीम अख्तर, हाफिज अब्दुल माजिद, शाज़ेब खान, अर्शी खान, असद, सोहिल खान, अकरम, खालिद खान, काशिफ अली खान सहित दर्जनों स्थानीय गणमान्य नागरिक और सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश।

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा …