Breaking News

विकास कार्यों को मिलेगी गति: कासगंज के विधायकों ने लखनऊ में की सीएम योगी से मुलाकात, मिला हर संभव मदद का भरोसा।

विकास कार्यों को मिलेगी गति: कासगंज के विधायकों ने लखनऊ में की सीएम योगी से मुलाकात, मिला हर संभव मदद का भरोसा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

लखनऊ/कासगंज। कासगंज जनपद के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। अमापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हरिओम वर्मा और सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने शाम लगभग 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुखिया से मुलाकात की।

भेंट के दौरान दोनों विधायकों ने जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और कासगंज जिले के विकास के लिए शासन स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार सभी जिलों के संतुलित व तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कासगंज में विकास कार्यों की गति को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इस मुलाकात के बाद जनपद में विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

मिट्टी से IIT पटना तक का सफर, संघर्ष और मेहनत से अबधेश सिंह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि।

मिट्टी से IIT पटना तक का सफर, संघर्ष और मेहनत से अबधेश सिंह ने हासिल …