Breaking News

भारी बारिश की आशंका: कासगंज में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

भारी बारिश की आशंका: कासगंज में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में अत्यधिक वर्षा और जलभराव की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 26 सितंबर को जिले के नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और स्ववित्तपोषित (प्राइवेट) विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को दिए गए आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Check Also

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश।

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा …