Breaking News

बदायूँ: शिक्षक निर्वाचन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 10 मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर चर्चा।

बदायूँ: शिक्षक निर्वाचन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 10 मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर चर्चा।

बदायूँ। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद में कुल 10 प्रस्तावित मतदेय स्थल (संख्या 26 से 35 तक) निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज, सहसवान, बिल्सी, इस्लामनगर, बदायूँ, उझानी, म्याऊँ और दातागंज में ये पोलिंग स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के तय मानकों के अनुसार ही पोलिंग बूथ तय किए गए हैं। सभी प्रतिनिधियों से सुझाव और सहमति लेने के बाद इन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति के लिए निर्वाचन आयोग भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी से दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी से अशोक यादव, कांग्रेस से आशीष यादव, बहुजन समाज पार्टी से जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह व आर.पी. त्यागी एडवोकेट तथा प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। अंत में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

मिट्टी से IIT पटना तक का सफर, संघर्ष और मेहनत से अबधेश सिंह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि।

मिट्टी से IIT पटना तक का सफर, संघर्ष और मेहनत से अबधेश सिंह ने हासिल …