Breaking News

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

आई एम खान 

बिसौली। गणेश चतुर्दशी के अवसर पर नगर में भगवान श्री गणेश की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। दो दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियों और मधुर बैंड-बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, अबीर-गुलाल और प्रसाद वितरण कर गणपति बप्पा का जोरदार स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का मुख्य शुभारंभ नगर के बजरंग चौक स्थित मंदिर से हुआ, जहाँ पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने फीता काटकर तथा श्री गणेश जी का पूजन, तिलक व आरती कर किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नितिन महाजन ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

वहीं, दूसरी ओर राधा-कृष्ण मंदिर एवं पंजाबी मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक आशुतोष मौर्य और हरिओम पाराशरी ने विधिवत पूजा-अर्चना व आरती के साथ किया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से वेदप्रकाश ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

यह शोभायात्रा बड़े मंदिर, बीच कुआं, सराय, मेन रोड, पुलिस चौकी तथा बुध बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी के लांगुर और राधा-कृष्ण के मयूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। माता काली के अखाड़े में कलाकारों द्वारा दिखाए गए तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं स्थानीय समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान व प्रसाद की स्टॉलें लगाई गईं।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी।

शाहजहांपुर: पॉक्सो कानून के प्रति जागरूक हुए छात्र, 700 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों …