Breaking News

शाहजहांपुर: शुकदेवानंद विवि में मना अंत्योदय दिवस, कुलपति बोले- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ।

शाहजहांपुर: शुकदेवानंद विवि में मना अंत्योदय दिवस, कुलपति बोले- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में ‘अंत्योदय दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि समाज और देश की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब विकास की किरणें समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़कर विकास पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोबा भावे सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया ने अंत्योदय को सामाजिक उत्तरदायित्व का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को वंचितों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराग अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल जी के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।

पुस्तक ‘राष्ट्रीय पुनर्जागरण के अग्रदूत’ का हुआ विमोचन:

समारोह के दौरान कुलपति एवं मंचासीन अतिथियों ने इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपक सिंह तथा प्रो. सीमा गौतम द्वारा संपादित पुस्तक ‘राष्ट्रीय पुनर्जागरण के अग्रदूत : पंडित दीनदयाल उपाध्याय’ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में पंडित जी के दर्शन, एकात्म मानववाद और अंत्योदय की प्रासंगिकता पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बरखा सक्सेना ने किया, जबकि डॉ. कविता भटनागर ने संगीतमय प्रस्तुति दी। अंत में एनएसएस समन्वयक प्रमोद कुमार यादव ने सभी नवागंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कला संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम, सहायक कुलसचिव रामबाबू केसरवानी, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, डॉ. विकास खुराना सहित भारी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …