Breaking News

बिसौली: निभैरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, सपा नेता सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

बिसौली: निभैरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, सपा नेता सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के निभैरा गांव में युवाओं के खेल कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह से पूर्व प्रतिभागियों ने आकर्षक परेड निकाली, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। युवाओं को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने ग्रामीण अंचल के युवाओं में खेलों के प्रति इस बढ़ते रुझान को बेहद सकारात्मक कदम बताया।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कल्यान सिंह यादव, मोहन यादव, शिवम यादव, नन्हे यादव, बाबू यादव, रोहित प्रेमी, जितेश पाल, कपिल देव, शाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, प्रशिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा नगर।

बिसौली: गणेश चतुर्दशी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से …