Breaking News

बिसौली: संविलियन विद्यालय बंजरिया में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस: छात्राओं की अधिक उपस्थिति देख महिला एसआई ने थपथपाई पीठ।

संविलियन विद्यालय बंजरिया में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस: छात्राओं की अधिक उपस्थिति देख महिला एसआई ने थपथपाई पीठ।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बंजरिया परिसर में ‘मीना दिवस’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने खुशी-खुशी केक काटकर मीना मंच की प्रेरक प्रतीक ‘मीना’ का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को टॉफी, बिस्कुट व केक बांटकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला उप-निरीक्षक (एसआई) पूजा तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए बेटियों के अधिकारों, सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, दहेज प्रथा के विरोध और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विद्यालय में बालकों की तुलना में बालिकाओं की अधिक संख्या देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की और छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मौजूद शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मीना मंच के महत्व, मिशन शक्ति और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न शैक्षिक पहलों पर विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कोमल, सरस्वती, सरोज कुमारी, शालिनी, अवधेश कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …