Breaking News

सहसवान: बड़े पीर साहब के 866वें उर्स पर सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने चढ़ाई चादर, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ।

बड़े पीर साहब के 866वें उर्स पर सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने चढ़ाई चादर, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ।

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन स्थित ऐतिहासिक दरगाह रोशनी वाले बड़े पीर साहब (खलीफा गौसे आजम) के 866वें सालाना उर्स के मुबारक मौके पर अकीदत का सैलाब उमड़ पड़ा। इस आध्यात्मिक आयोजन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने मुख्य रूप से शिरकत की और बारगाह-ए-मसारिफ ग्यारहवीं शरीफ में हाजिरी लगाई।

सपा नेता शाहिद खान ने आस्ताने पर मखमली चादर पेश की और बारगाह में फातिहा ख्वानी की। इस दौरान उन्होंने मुल्क और सूबे में अमन, चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी।

दरगाह के सज्जादा नशीन पीर फैज अली खान ने बताया कि हजरत गौस पाक र.अ. की याद में आयोजित यह उर्स सदियों से आपसी सौहार्द का केंद्र रहा है। उर्स के दौरान क्षेत्रभर से सैकड़ों अकीदतमंदों ने पहुंचकर दुआएं मांगीं।

इस रूहानी मौके पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव, मौलाना सलीम अख्तर, काशिफ अली खान, जुबैर अहमद, फराज खान, शरीफ अहमद, नफीस अहमद, शरीफ उद्दीन, कसीम सरवर, बाबर चौधरी, पुत्तन आजाद, हैदर, हमजा खान और यासिर सहित भारी संख्या में अकीदतमंद व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश।

पीएम सूर्य घर योजना: बदायूँ में सीडीओ ने की प्रगति की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश। …