Breaking News

बिसौली: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक की माता मनोरमा पाठक के दसवें संस्कार पर उमड़े राजनेता, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

बिसौली: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक की माता मनोरमा पाठक के दसवें संस्कार पर उमड़े राजनेता, दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

आई एम खान 

बिसौली: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक की माता जी स्वर्गीय मनोरमा पाठक के दसवें संस्कार और श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन स्थानीय रामलीला मैदान में किया गया। इस शोक सभा में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के भी तमाम दिग्गज नेता पहुंचे और दिवंगत आत्मा को नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक समारोह में पहुंचे विभिन्न दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, एमएलसी प्रतिनिधि शरदेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल शर्मा, शैलेश पाठक, पूर्व विधायक आर. के. शर्मा, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, हरिओम पाराशरी और क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, राणा प्रताप सिंह, मुनेन्द्र पाल पाठक, गोपाल पाठक, संजय पाठक, विजय पाठक, एडवोकेट सचिन पाठक, नवल पाठक और राजू पाठक सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Spread the love

Check Also

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। आई एम खान  बिसौली। सरस्वती …