Breaking News

शाहजहांपुर: मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 18 अगस्त को एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने के आरोप में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस इस मामले में लगातार आरोपी की तलाश और साक्ष्य संकलन में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में बुधवार को मिर्जापुर थाना पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी मिशाल उर्फ विशाल (निवासी हरैवा, थाना जलालाबाद) को नखासे तिराहे के पास से सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: दुराचार के मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के एवज में दो लाख की रिश्वत मांगने वाला दरोगा निलंबित।

शाहजहांपुर: दुराचार के मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के एवज में दो …