Breaking News

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: अमांपुर क्षेत्र के गांव अशोकपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुष्पेंद्र कुमार के पशुओं के बाड़े में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। सुबह के समय जब पुष्पेंद्र अपने पशुओं को चारा देने पहुंचे, तो उनकी नजर अचानक मगरमच्छ पर पड़ी। खतरनाक जीव को देख वे घबरा गए और तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में डर का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से मामले की सूचना 112 डायल कर पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद तत्काल वन विभाग की टीम को सूचित किया, ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।

फिलहाल ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर भारी दहशत है और लोग अपने बच्चों व पशुओं की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …