Breaking News

कासगंज: पूर्व विधायक नजीबा खान व सहावर चेयरमैन नाशी खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, ग्रामीणों का जाना हाल-चाल।

पूर्व विधायक नजीबा खान व सहावर चेयरमैन नाशी खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, ग्रामीणों का जाना हाल-चाल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: पटियाली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं और बड़ी तादाद में लोग जलभराव से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। लगातार अधिक वर्षा होने और गंगा नदी के उफान पर होने के कारण ज्यादातर कच्चे बांध गंगा की तीव्र धारा में कटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस वजह से हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घरों, खेतों, चारागाहों, सड़कों, पुलिया, स्कूलों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने के कारण उनका संपर्क टूट गया है, और लोग नावों के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। पालतू पशुओं को बांधने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस विकट परिस्थिति में पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत और उनकी पुत्री, सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने नाव, ट्रैक्टर और पैदल ही बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों के दुखों व परेशानियों को बेहद करीब से सुना।

दौरे के दौरान नरपत नगला, हंसी नगला, मूंजखेड़ा, दुर्जन नगला, नगला खना और नगला गुलाबी सहित कई गांवों का जायजा लिया गया, जहां लोग पानी की गंभीर दिक्कतों और अन्य परेशानियों से जूझ रहे हैं।

पूर्व विधायक नजीबा खान ने कहा कि गंगा का यह उफान एक दैवीय आपदा है और वे इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के दर्द को भली-भांति समझती हैं। वहीं, सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में टूटे हुए बांधों और संपर्क मार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

इस दौरान यशवीर गुड्डू, मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार, शरद पप्पू, ओम निवास और राजकुमार सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …