Breaking News

बिसौली: वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

बिसौली: वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

आई एम खान 

बिसौली: क्षेत्र के श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज उत्सव बेहद हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत, मनमोहक नृत्य और हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज के इस पर्व को बेहद यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय और संरक्षिका कमलेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात समिति की अध्यक्ष आशु वार्ष्णेय और उपसचिव आंचल वार्ष्णेय ने सभी आगत अतिथियों व महिलाओं को रोली-टीका लगाकर और तिरंगा बैंड पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सरिता वार्ष्णेय को समिति की ओर से विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आंचल वार्ष्णेय और समिति की प्रवक्ता अर्चना वार्ष्णेय के सुरीले गीतों से हुई। इसके बाद शीलू-सलोनी, अनीता-पारुल, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता-विनीता, आशु-साधना, साक्षी और अंजली ने एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, पारुल और लाजेश द्वारा प्रस्तुत किए गए सास-बहू पर आधारित हास्य नाटक तथा अल्का के चुटकुलों ने सभी को लोटपोट कर दिया।

उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक उमंग के साथ एक-दूसरे के गले मिलकर खुशियां साझा कीं। मुख्य अतिथि सरिता वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं को आपसी प्रेम, आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन समिति की प्रवक्ता अर्चना वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति की सचिव रेनू, उपाध्यक्ष रश्मि वार्ष्णेय, संरक्षिका कमलेश वार्ष्णेय, मधु, मधुबाला, नीलम, विजय, रुचि, रीता, रेखा, अंजली, अनीता, रेखा गुप्ता, निर्मला, निर्मला देवी, मिथलेश, ममतेश और प्रतिमा सहित समिति की तमाम सदस्य उपस्थित रहीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …