Breaking News

कासगंज: सावन के तीसरे सोमवार पर लहरा गंगा घाट पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

कासगंज: सावन के तीसरे सोमवार पर लहरा गंगा घाट पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने तीर्थ नगरी सोरों के लहरा गंगा घाट का औचक निरीक्षण किया।

आज सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िए लहरा गंगा घाट पर जल भरने और स्नान करने पहुंच रहे हैं। इसी भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओ.पी. सिंह ने गंगा घाट पर मौजूद कांवड़ियों से सीधे बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ पूरी तरह शालीनता और बेहतर व्यवहार किया जाए, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी समेत तमाम अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …