Breaking News

कासगंज: लहरा गंगा घाट पर कांवड़ भरने गया 19 वर्षीय युवक तेज बहाव में डूबा, आठ दिन पहले ही दिल्ली से मिला था लापता बेटा।

कासगंज: लहरा गंगा घाट पर कांवड़ भरने गया 19 वर्षीय युवक तेज बहाव में डूबा, आठ दिन पहले ही दिल्ली से मिला था लापता बेटा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: जनपद के कासगंज में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां लहरा गंगा घाट पर कांवड़ भरने गया 19 वर्षीय युवक स्नान करते समय गंगा के तेज बहाव में डूब गया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। खास बात यह है कि यह युवक महज आठ दिन पहले ही लापता होने के बाद दिल्ली से सकुशल घर लौटा था, लेकिन इस अनहोनी ने पूरे परिवार का इकलौता चिराग बुझा दिया।

घटना सोरों जी के लहरा गंगा घाट की है, जहां मोहनपुरा के गांव टीकमपुरा निवासी 19 वर्षीय अमन पुंढीर पुत्र रामकिशन पुंढीर रविवार की देर शाम अपने साथियों के साथ कांवड़ भरने पहुंचा था। रात्रि करीब 1 बजे गंगा स्नान के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गया।

साथियों और अन्य श्रद्धालुओं को जब इस बात की भनक लगी, तो तुरंत खोजबीन शुरू की गई। पानी से बाहर निकालने तक अमन की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव टीकमपुरा निवासी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि अमन पुंढीर कुछ समय पूर्व पंजाब के अंबाला में नौकरी के दौरान अचानक लापता हो गया था, जिससे परिवार सदमे में था। काफी प्रयासों के बाद परिजन उसे महज आठ दिन पहले ही दिल्ली से ढूंढकर सुरक्षित घर वापस लेकर आए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि नियति को कुछ और ही मंजूर है और कुछ ही दिनों में उसकी जीवन लीला समाप्त हो जाएगी।

अमन पुंढीर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी अचानक हुई मौत से माता-पिता और छोटी बहन खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …