Breaking News

बहेड़ी: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

बहेड़ी: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी, बरेली। बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले वांछित युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था, जिसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को 21 वर्षीय युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। आरोप था कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखूपुर, शेरनगर निवासी लगभग 28 वर्षीय जीशान ने उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब युवती ने विवाह करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।

उच्चाधिकारियों के निर्देश और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर करीब सवा बारह बजे वन विभाग तिराहे के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी जीशान पुत्र शफीक अहमद को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और कांस्टेबल अजय सिंह शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद।

उझानी के एपीएस कोल्ड स्टोर में विशाल भंडारे का आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा …