Breaking News

सहसवान में बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: 169 बकायेदारों के कनेक्शन कटे, चोरी पकड़े जाने पर FIR दर्ज।

सहसवान में बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: 169 बकायेदारों के कनेक्शन कटे, चोरी पकड़े जाने पर FIR दर्ज।

सहसवान, बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकायेदारों और विजली चोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के टाउन-1 फीडर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके के बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए 169 कनेक्शन पोल से केबल हटाकर काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 32.83 लाख रुपये का बकाया था। हालांकि, कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 3.20 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया गया।

चेकिंग के दौरान टीम को कई बड़ी गड़बड़ियां भी मिलीं। जांच में 32 हजार यूनिट रीडिंग स्टोर पाई गई, जबकि 8 लोग घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाते पकड़े गए, जिनकी श्रेणी को तुरंत बदला गया। इसके अलावा, 7 उपभोक्ताओं के मीटर खराब मिलने पर उन्हें मौके पर ही बदल दिया गया। वहीं, दो लोग मीटर बाईपास करके सीधे बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ विभाग ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व विद्युत वितरण खंड उझानी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने किया। उनके साथ उपखंड अधिकारी प्रशांत वार्ष्णेय, उपखंड अधिकारी सहसवान जयप्रकाश, अवर अभियंता रामकुमार, आशुतोष त्रिपाठी, रवींद्र नाथ, अतुल कुमार और हरिपाल सिंह सहित भारी संविदा स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि राजस्व बढ़ाने और बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की शिरकत।

शाहजहांपुर: स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना …