Breaking News

सहसवान तहसील में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के वंशज मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट।

सहसवान तहसील में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के वंशज मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट।

सहसवान (बदायूं): 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सहसवान तहसील सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रतिष्ठित वंशज मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गौरव आर्य ने उन्हें शाल ओढ़ाकर इस गौरवशाली सम्मान से नवाजा।

मीर मुशर्रफ अली एडवोकेट ने बताया कि उन्हें यह ऐतिहासिक सम्मान प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक शान-ए-अवध खान बहादुर मीर मोहम्मद हसन साहब (राजा गोरखपुर) की पांचवीं पीढ़ी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलवी डॉ. सैय्यद अब्दुल हई साहब के पौत्र होने के नाते प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य त्याग, शौर्य और बलिदान को याद किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों के इस सम्मान को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और उनके महान योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस गरिमामयी अवसर पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार और आनंद भूषण सिंह सहित तहसील का समस्त प्रशासनिक स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान का अनूठा भाव देखने को मिला।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …