Breaking News

सहसवान के आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

सहसवान के आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

सहसवान, बदायूं: स्थानीय राजकीय बीज गोदाम के पास स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बाल कल्याण समिति की सदस्या डॉ. सविता मालपाणि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके उपरांत आचार्य प्रेम स्वरूप जी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। छात्राओं के सामूहिक राष्ट्रगान गायन ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंगों में रंग दिया।

इस पावन अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंशुल, अनु शर्मा, अनेश, विक्रांत, मोहित, सौम्या और अनन्या सहित अन्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार उर्फ दीपक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट राष्ट्रप्रेम के बल पर ही हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने बच्चों से देश की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार, हेम सिंह, प्रधानाचार्य, अर्पित, प्रियंका, रिमझिम और काजल सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शिक्षा और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पहले आयोजित सामान्य विज्ञान परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, मेहंदी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस पूरे आयोजन का सफल संचालन कृष्णा माहेश्वरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पिंकी, अनन्या, बबली, निमिष, मीनेश, उपमा, दिव्य, जीशू, पूजा, आरती, अन्नू, हर्ष, ऋचा और सौम्य सहित समस्त विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में गगनभेदी राष्ट्रभक्ति नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …