Breaking News

वजीरगंज के दिव्यांग आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों के चेहरों पर खिले मुस्कान।

वजीरगंज के दिव्यांग आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों के चेहरों पर खिले मुस्कान।

वजीरगंज (बदायूं): नगर पंचायत वजीरगंज स्थित दिव्यांग आश्रम में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीरा सिंह गौर ने आश्रम पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद गूंजे राष्ट्रभक्ति गीतों ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंगों में रंग दिया, जिससे वहां मौजूद बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

इस पावन पर्व पर वजीरगंज थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह अपने पुलिस स्टाफ के साथ दिव्यांग आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों से स्नेहपूर्वक मिलकर उनका हालचाल जाना। थाना प्रभारी ने बच्चों के बीच फल और मिठाइयों का वितरण किया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर अनूठी खुशी और चमक दिखाई दी।

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताकर उनका मनोबल बढ़ाया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। पुलिस टीम की इस सहभागिता से बच्चों और आश्रम के पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने थाना प्रभारी और उनके पुलिस स्टाफ का स्वागत करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने आश्रम आकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने और उन्हें मिष्ठान्न वितरित करने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

देशभक्ति गीतों और राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंजा यह आयोजन क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय रहा। इस कार्यक्रम ने समाज को यह प्रेरणादायक संदेश दिया कि दिव्यांग बच्चों की खुशियों और उनके सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

Spread the love

Check Also

एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को मिली सफलता। प्रधान संपादक, …