Breaking News

बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार। 

बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार। 

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पचपेड़वा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने सीमा क्षेत्र से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने के साथ ही एक नेपाली नागरिक को भी धर दबोचा है।

पचपेड़वा थाना पुलिस और एसएसबी के जवान सीमावर्ती इलाके में संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे, तभी टीम को सटीक सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलें नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 576 के पास नन्हव्वा घाट के समीप कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आ रहे संदिग्धों को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो दो लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर नेपाल की सीमा की तरफ भाग निकले, जबकि एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र प्रसाद (निवासी- विजय नगर, थाना कृष्णानगर, जिला कपिलवस्तु, नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मौके से तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस सिलसिले में नेपाल राष्ट्र के ही रहने वाले छोटू लोहार और हीरालाल के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि यह शातिर गिरोह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती और गोरखपुर समेत कई अन्य जिलों से वाहन चोरी कर उन्हें अवैध रूप से नेपाल में ले जाकर बेचता था। फिलहाल, पुलिस इस गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं, ताकि जल्द ही इस आपराधिक सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Byte – Vikash Kumar SP Balrampur

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

कासगंज: अशोकपुर गांव में पशुओं के बाड़े में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत। संवाददाता, जुम्मन …