Breaking News

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग होंगी श्रेणियां।

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग होंगी श्रेणियां।

बदायूं: क्रीड़ा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के निर्देशों के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय बदायूं की ओर से आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष में एक भव्य क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में प्रातः 08:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें मुख्य रूप से दो वर्ग (ओपन पुरुष और ओपन महिला) शामिल किए गए हैं:

  • पुरुष वर्ग: 05 किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़।
  • महिला वर्ग: 03 किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़।

जिला खेल कार्यालय ने सभी खेल प्रेमियों और धावकों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान में रामलीला से पहले निकली भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा।

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रहे तैनात, कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा …