Breaking News

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने दिए निर्देश, लाइब्रेरी का प्रभावी उपयोग हो और पात्रों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

बदायूं: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पुस्तकालय से संबंधित जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पुस्तकालयों में उपलब्ध सभी सुविधाओं एवं संसाधनों की पूरी जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें एक बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। उन्होंने पुस्तकालयों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

इसके उपरांत, सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम-2025’ से संबंधित समीक्षा बैठक भी विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों, सचिवों और ग्राम प्रधानों को कड़े निर्देश दिए कि तैयार की गई कार्ययोजना के आधार पर सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों का नियमित दौरा करें, ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।

सीडीओ ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर जॉब कार्डों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और केवल पात्र लाभार्थियों का ही चयन करके नए जॉब कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जॉब कार्ड वितरण या सत्यापन में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग होंगी श्रेणियां।

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला …