Breaking News

बिसौली: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे।

बिसौली: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे।

आई एम खान 

बिसौली: नगर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेते हुए देश प्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष किए, जिससे पूरे नगर का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया।

यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर एमएफ हाईवे से गुजरते हुए अटल चौक तक पहुंची। इस दौरान लगाए गए देशभक्ति के नारों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कानून व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने खुद भी भारत माता के जयकारे लगाकर लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जगाने के लिए प्रेरित किया।

यात्रा के समापन पर भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, ग्रामीणों का दर्द सुनकर उठाई बांध निर्माण की मांग।

कासगंज: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, ग्रामीणों का दर्द …