Breaking News

बदायूं: डीएम अवनीश राय ने कछला गौशाला का किया औचक निरीक्षण, दिए बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश।

डीएम अवनीश राय ने कछला गौशाला का किया औचक निरीक्षण, दिए बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश।

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पंचायत कछला स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर में व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए तथा प्रकाश एवं अन्य विद्युत संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सोलर पैनल लगवाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 226 गोवंश पाए गए। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लगभग 30 छोटे गोवंश को छोड़कर शेष सभी गोवंश की ईयर टैगिंग की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गोवंश के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, छाया, प्रकाश व्यवस्था और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक चारे और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की गंदगी न फैले। इसके अलावा, कमजोर और बीमार गोवंश की समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य जांच कराकर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने गोवंश के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल के लिए सभी जरूरी इंतजाम निरंतर बनाए रखने तथा गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर विशेष जोर दिया। इस औचक निरीक्षण के दौरान गौशाला के केयरटेकर सहित अन्य संबंधित कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बिल्सी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। …