Breaking News

बदायूं: डीएम और एसएसपी ने किया कछला घाट का स्थलीय निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

डीएम और एसएसपी ने किया कछला घाट का स्थलीय निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

बदायूं। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान कछला घाट पर उमड़ने वाली अत्यधिक भीड़ और श्रद्धालुओं के पहुंचने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से कछला गंगा घाट का रातभर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रूट डायवर्जन के समय पुल के दोनों ओर 500-500 मीटर की दूरी पर ही दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित किया जाए। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए गोविंद वल्लभ पंत कॉलेज में पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह को मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा संबंधी समुचित दायित्व सौंपे गए हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के उपायों की भी उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को लगातार यह जानकारी दी जाए कि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आने-जाने के वास्ते अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, और सभी श्रद्धालु केवल तय किए गए मार्गों का ही प्रयोग करें ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। जरूरत के हिसाब से बैरिकेडिंग बढ़ाने और प्रभावी प्रबंध करने पर भी जोर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात का प्रभावी प्रबंधन करते हुए जाम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सक्रिय रखी जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी सांई आश्रित शाखमुरी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछला सहित तमाम प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी बनाए हुए है।

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: गांव ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस के तहत हुआ प्रमाणित, स्वास्थ्य विभाग में दौड़ी खुशी की लहर।

बिल्सी: ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस के तहत हुआ प्रमाणित, स्वास्थ्य विभाग में दौड़ी …