Breaking News

उझानी: कामधेनु गौशाला की श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने सचिन अग्रवाल, पदाधिकारियों ने जताई खुशी।

उझानी: कामधेनु गौशाला की श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने सचिन अग्रवाल, पदाधिकारियों ने जताई खुशी।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

उझानी, बदायूं। श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले भव्य भगवान श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। इस सिलसिले में आयोजित संस्था की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ को आगामी महोत्सव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण घोषणा को गौशाला कमेटी के संरक्षक और प्रमुख व्यापारी नेता राजकुमार बंसल द्वारा किया गया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सचिन अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में इस बार का रामलीला आयोजन और अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगा। रामलीला के पावन मंचन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार जिंदल, रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, धनसुख अग्रवाल, विजय गर्ग, साकेत गर्ग, शेखर गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय रामू, विश्वनाथ माहौर और पंडित दिनेश चंद्र पाठक सहित संस्था के कई अन्य पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को फूल-मालाएं पहनाकर और मुंह मीठा कराकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस बैठक में रामलीला के पारंपरिक मंचन, आकर्षक झांकियों, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गौसेवा को लेकर भी विस्तार से मंथन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि इस बार के महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, पेयजल और बैठने की विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद सचिन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे तथा सभी के सहयोग से इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाएंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: गांव ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस के तहत हुआ प्रमाणित, स्वास्थ्य विभाग में दौड़ी खुशी की लहर।

बिल्सी: ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस के तहत हुआ प्रमाणित, स्वास्थ्य विभाग में दौड़ी …