Breaking News

सहसवान: सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर किया ‘स्टाइलकार्ट गारमेंट्स’ का भव्य उद्घाटन। 

सहसवान: सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर किया ‘स्टाइलकार्ट गारमेंट्स’ का भव्य उद्घाटन। 

सहसवान (बदायूं): नगर के प्रमोद इंटर कॉलेज के सामने स्थित गली में नव-निर्मित ‘स्टाइलकार्ट गारमेंट्स’ प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर किया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने प्रतिष्ठान के संचालक शावेद खान और फहीम सैफी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्रवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतर खरीदारी की सुविधा उपलब्ध होती है, साथ ही स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं।

इस अवसर पर मास्टर आफताब अहमद, मास्टर इकबाल अहमद, मुशर्रफ खान, नदीम खान और नवेद इक्तिदार सहित अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने ‘स्टाइलकार्ट गारमेंट्स’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …