Breaking News

गंजडुंडवारा: बीएसए ने किया बाढ़ प्रभावित स्कूलों का दौरा, नगला नरपत तथा मूंजखेड़ा के स्कूलों का किया निरीक्षण।

बीएसए ने किया बाढ़ प्रभावित स्कूलों का दौरा, नगला नरपत तथा मूंजखेड़ा के स्कूलों का किया निरीक्षण।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज: सोमवार को स्कूलों में बाढ़ का पानी भर जाने की सूचना मिलने पर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिषदीय स्कूलों का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला नरपत तथा मूंजखेड़ा पहुंचकर विद्यालय के हालातों का बारीकी से जायजा लिया।

विद्यालय परिसरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ देखकर और बच्चों में बीमारियां पनपने की आशंका को ध्यान में रखते हुए बीएसए विकास कुमार सिंह ने वहां के बच्चों की अस्थाई छुट्टी का आदेश दे दिया है। साथ ही, संबंधित शिक्षकों को नगर क्षेत्र के विद्यालयों में व्यवस्थित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति सामान्य होने के कुछ दिनों बाद विद्यालयों में पुनः शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

इस निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह के साथ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र अहिरवार और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से शुरू हुआ कार्य।

बिल्सी के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर लगेगा वाटर कूलर, विधायक हरीश शाक्य के सहयोग से …