Breaking News

बिसौली में कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन, पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने की पूजा-अर्चना। 

बिसौली में कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन, पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने की पूजा-अर्चना। 

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं: सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर कांवड़ियों के लिए कांवड़ सेवा शिविर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा-अर्चना के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा रहे। इस अवसर पर उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उन्हें अपने हाथों से भोजन वितरित किया।

निरीक्षण और सेवा कार्य के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने सभी कांवड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का कड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने दोहराया कि पुलिस हर संभव मदद के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है।

इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबू कथूरिया, वसीम खां, हाजी तस्लीम खां, एसआई विक्रांत आर्य, कांस्टेबल अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, रोहित कुंडो, सरिता, रोहिताश, हरवीर, मोहित, नितिन और नीरज सागर सहित कई गणमान्य लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी में आस्था का सैलाब: डाक कांवड़ियों के स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों ने बरसाए फूल। 

बहेड़ी में आस्था का सैलाब: डाक कांवड़ियों के स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों ने बरसाए फूल।  …