Breaking News

कासगंज: सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बेटी को ननिहाल छोड़कर लौट रहे थे घर।

कासगंज: सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बेटी को ननिहाल छोड़कर लौट रहे थे घर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के पटियाली रोड पर स्थित फतेहपुर गांव के समीप यह हादसा हुआ। पीयूष कुमार अपनी बेटी को उसकी ननिहाल छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में 50 वर्षीय पीयूष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …