Breaking News

नमामि गंगे जैविक खेती योजना के तहत पांच स्थानों पर लगेंगे किसान मेले।

नमामि गंगे जैविक खेती योजना के तहत पांच स्थानों पर लगेंगे किसान मेले।

बदायूं। जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजना के तहत जैविक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, उसके लाभों और जैविक कृषि अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए अक्टूबर माह में पांच स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को विकास खंड परिसर दहगवां, 21 अक्टूबर को विकास खंड परिसर सहसवान, 24 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र उझानी, 28 अक्टूबर को विकास खंड परिसर कादरचौक तथा 31 अक्टूबर को विकास खंड परिसर उझानी में जैविक किसान मेला आयोजित किया जाएगा।

मेलों में किसानों को जैविक खेती से संबंधित विभिन्न तकनीकों और उसके फायदों की जानकारी देकर उन्हें इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को योजना के उद्देश्यों और उपलब्ध अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा।

यूपी डास्प के जिला परियोजना समन्वयक डॉ. विवेक कुमार गौरव ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थलों पर पहुंचकर जैविक खेती की जानकारी प्राप्त करें और योजना का लाभ उठाएं।

 

 

Spread the love

Check Also

घर में खेलते वक्त सांप ने डसा, तीन साल के आलिम की मौत से मचा कोहराम।

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मासूम, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; परिवार …