Breaking News

सहसवान पुलिस ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी और मिठाई।

सहसवान पुलिस ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी और मिठाई।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। त्योहार के मद्देनजर थाना सहसवान पुलिस ने मोहल्ला शहबाजपुर की निराश्रित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को साड़ी और मिठाई उपहार स्वरूप भेंट की। पिंक बूथ पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर सीओ सहसवान अशोक कुमार के निर्देशन में आयोजित पहल के दौरान मिशन शक्ति की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं और कार्यक्रम में सहयोग किया।

पुलिस की इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को उपहार देकर उनके प्रति सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर निराश्रित एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को खुशियों में शामिल करना और उन्हें सम्मान का एहसास कराना रहा।

Spread the love

Check Also

जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, प्रमुख सचिव को भेजा जाएगा पत्र।

जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, प्रमुख सचिव …