Breaking News

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता।

बहेड़ी में प्रथम आगमन पर कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर जताई खुशी।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के बहेड़ी में प्रथम आगमन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद कस्बे में पहली बार पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। स्वागत कार्यक्रमों में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की सुपुत्री श्रुति गंगवार के स्वागत के लिए गन्ना उत्पादक डिग्री कॉलेज, चौधरी आराम सिंह पेट्रोल पंप और सीबी सिंह वेंकट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की। स्वागत के दौरान समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्रुति गंगवार के बहेड़ी पहुंचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि जायसवाल, अजय जायसवाल बॉबी, चौधरी आराम सिंह, भजनलाल गंगवार, नवाब राशिद खान, शांति पाल गंगवार, ठाकुर कमल सिंह एडवोकेट, सरदार जैल सिंह, जयेंद्र सिंह गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहन सिंह और संतोष भारती सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने श्रुति गंगवार का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Spread the love

Check Also

कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, मां-बेटी समेत युवक ने गंवाई जान।

खेत में काम करते समय हुआ हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत …