Breaking News

बिसौली: नगर पालिका अध्यक्ष ने खेल मैदान में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण।

बिसौली: नगर पालिका अध्यक्ष ने खेल मैदान में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण।

आई एम खान 

बिसौली: नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसे आमजन को समर्पित किया। इस सुविधा के मिलने से नगर में आने-जाने वाले कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

नगर के बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया था। रविवार को इसका आधिकारिक लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया गया। इससे पहले यहां शौचालय न होने के कारण नगर में आने-जाने वाले राहगीरों और आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

चेयरमैन अबरार अहमद ने इस अवसर पर कहा कि नगर का हर कोना रोशन और स्वच्छ बने, यही हमारी मुख्य कोशिश है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका सभासद अमरपाल, शिवशंकर रस्तोगी, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र दिवाकर, गौरव कुमार, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश बाबू, नेमपाल, हिमांशु दीपक, हरिज्ञान सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: अवैध वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक, खनन अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप।

अवैध वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक, खनन अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप। …

error: Content is protected !!