Breaking News

बरेली: अवैध वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक, खनन अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप।

अवैध वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक, खनन अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप।

संवाददाता: मोहम्मद वसीम

बरेली: उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन की महानगर इकाई की आवश्यक बैठक नरकुलागंज स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने मंडलीय खनन अधिकारी एवं जिला खनन अधिकारी पर ट्रांसपोर्टरों के उत्पीड़न और कथित अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया।

महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन पर सख्ती बरत रही है, लेकिन बरेली में उत्तराखंड से आने वाले ट्रकों से आईएसटीपी (खनन शुल्क) की रसीद कटवाने के बजाय कथित रूप से प्रति ट्रक ₹5 हजार सुविधा शुल्क देने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ईमानदारी से कारोबार करने वाले ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न हो रहा है और उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, मंडलायुक्त तथा मुख्यमंत्री से करेगी।

महामंत्री दीपक द्विवेदी और कोषाध्यक्ष सरदार प्रभजीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से आने वाले सभी रेता-बजरी के ट्रकों को आईएसटीपी की वैध रसीद के साथ ही संचालन करना चाहिए। यदि खनन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या अवैध वसूली की जाती है, तो इसका डटकर विरोध किया जाएगा और इसकी उच्च स्तरीय शिकायत की जाएगी।

बैठक के दौरान प्रदीप सक्सेना, सोनू मौर्य, हेमंत, सुमित रघुवंशी, अनिल राजपूत, रामाशंकर सहित अन्य ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …