Breaking News

बदायूं: डीएम और एसएसपी ने अटैना घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

डीएम और एसएसपी ने अटैना घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

बदायूं: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार को अटैना घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखी जाएं और आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गंगा नदी के जल स्तर पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर में किसी भी तरह की बढ़ोतरी होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए और एहतियाती सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही, यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चर्चित हरिओम हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चर्चित हरिओम हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए …

error: Content is protected !!