Breaking News

बिसौली: संविदा बिजली कर्मियों ने उठाई आवाज, बिसौली विद्युत कार्यालय पर किया सांकेतिक प्रदर्शन।

संविदा बिजली कर्मियों ने उठाई आवाज, बिसौली विद्युत कार्यालय पर किया सांकेतिक प्रदर्शन।

आई एम खान 

बिसौली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को खंड कार्यालय बिसौली में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से जल्द समाधान किए जाने की मांग उठाई।

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सेवा से हटाए गए कर्मियों की दोबारा नियुक्ति, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करना और कर्मचारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान शामिल है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारियों की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है।

हर्षवर्धन ने बताया कि बिसौली में किया गया प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक संगठन अपनी मांगों को संबंधित अधिकारियों और सरकार के सामने रखता रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान हर्षवर्धन, अभय कुमार, रंजीत, सनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, अलाउद्दीन, इमरान, रूपेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुभाष सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां।

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी …