Breaking News

कासगंज: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, मची अफरा-तफरी। 

कासगंज: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, मची अफरा-तफरी। 

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सिद्धपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ हॉस्टल के कमरे में कक्षा 10 की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धपुरा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा अनन्या (उम्र करीब 16 वर्ष), पुत्री निर्दोष मिश्रा, निवासी सिद्धपुरा (अमापुर रोड थाना क्षेत्र), का शव विद्यालय के छात्रावास स्थित कमरा नंबर 14 में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका पाया गया। सुबह इस घटना की जानकारी होते ही विद्यालय परिसर में कोहराम मच गया और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह, पटियाली के उपजिलाधिकारी आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया और स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक और स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!