Breaking News

बिसौली: इनरव्हील क्लब ने आंगनबाड़ी केंद्र पैगा भीकमपुर में बच्चों को बांटी स्टेशनरी व फल, भेंट किए सीलिंग फैन।

बिसौली: इनरव्हील क्लब ने आंगनबाड़ी केंद्र पैगा भीकमपुर में बच्चों को बांटी स्टेशनरी व फल, भेंट किए सीलिंग फैन।

आई एम खान 

बिसौली: ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर सुविधाएं और शिक्षा का अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र पैगा भीकमपुर में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने केंद्र के लिए दो नए सीलिंग फैन भेंट किए, साथ ही वहां मौजूद बच्चों को स्टेशनरी, बिस्कुट और ताजे फलों का वितरण किया।

सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को साफ-सफाई, अच्छे स्वास्थ्य, नियमित रूप से स्कूल जाने और जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को एक बेहतर शैक्षणिक और स्वस्थ माहौल देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

क्लब की सचिव एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से बच्चों के भीतर पढ़ाई के प्रति रुचि और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन पाउडर के नियमित उपयोग और उससे मिलने वाले शारीरिक लाभों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

क्लब की सदस्य डॉ. अर्चना वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनरव्हील क्लब द्वारा समाज कल्याण और बच्चों के विकास के लिए इस तरह के सेवा कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रखे जाएंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!