Breaking News

उसहैत पुलिस की कार्रवाई, वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार।

उसहैत पुलिस की कार्रवाई, वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार।

उसहैत, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 148/2026 में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू उर्फ राजाराम पुत्र मलखान, सतेन्द्र पुत्र राजू उर्फ राजाराम तथा कौशिल्या पत्नी राजू उर्फ राजाराम, निवासी ग्राम नगरिया दुगानी, थाना उसहैत, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। तीनों आरोपी धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट से संबंधित मामले में वांछित बताए जा रहे थे।

थाना उसहैत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …