Breaking News

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कोतवाली कासगंज पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषणों के अलावा 40 हजार रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी चोरी के मामले में वांछित चल रहे थे।

जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी की घटना के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई।

पुलिस के मुताबिक 14 और 15 जून 2026 की रात ग्राम किलोनी रफातपुर में एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। घटना के संबंध में 15 जून को कोतवाली कासगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे टीम ने कल्यानपुर जाने वाले बाईपास मार्ग स्थित पुश्ता के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अवनीश, दीपू उर्फ पप्पू, शेर सिंह और सत्यवीर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी इसी चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार जोड़ी सोने की झुमकी, एक गले का हार, एक जोड़ी कानों के झाले, एक सोने की चेन, चार अंगूठियां और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद आभूषण और नकदी चोरी की घटना से संबंधित हैं।

चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – आँचल चौहान, सीओ, सदर कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, गोदाम से भारी मात्रा में सामान बरामद।

बिल्सी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, …