Breaking News

बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाई वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि, वक्ताओं ने संघर्षों को किया याद।

बिसौली में सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाई वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि, वक्ताओं ने संघर्षों को किया याद।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व कोआर्डिनेटर सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतीश प्रेमी ने कहा कि फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत प्रतीक थीं, जिन्होंने अपने जीवन भर अन्याय और अत्याचार का डटकर मुकाबला किया। वह शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली सामाजिक न्याय की एक महान योद्धा थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें संसद में पहुंचाकर हमेशा सामाजिक न्याय और पिछड़ों-शोषितों के अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया था। इस मौके पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी उनके संघर्षमय जीवन और समाज में दिए गए योगदान को विस्तार से याद किया।

इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से ई. पंकज यादव, सुबोध यादव, हेमेंद्र यादव, विकास यादव, विनोद यादव, गौरव प्रधान, राजकुमार सागर, प्रभात कुमार, छविराम जाटव, रविंद्र यादव, विशाल, कपिल देव और अमित यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …