Breaking News

बदायूं: 28 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक, भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां उठा सकेंगी अपनी समस्याएं।

बदायूं: 28 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक, भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां उठा सकेंगी अपनी समस्याएं।

बदायूं। लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अवकाशप्राप्त), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों और दिवंगत सैनिकों की विधवाओं (वीर नारियों) को सूचित करते हुए बताया है कि उनकी कल्याणकारी एवं व्यक्तिगत समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला सैनिक बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

यह बैठक आगामी 28 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बदायूं में संपन्न होगी।

यदि किसी भूतपूर्व सैनिक या दिवंगत सैनिक की पत्नी/विधवा की कोई भी समस्या या शिकायत है, तो वे अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 27 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर सकते हैं, ताकि समय रहते उन पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति …

error: Content is protected !!